शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बेच दिए तालाब की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टिस के 120 सरकारी पेड़

Connect News 24

पुवायां। सिंधौली क्षेत्र के चेना रुरिया के लेखपाल कैलाश कुमार ने सरकारी भूमि पर खड़े 120 पेड़ बेचकर कटवाने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैलाश कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव मिश्रीपुर की गाटा संख्या 250 और 251 सरकारी तालाब के रूप में दर्ज है। इस भूमि के कुछ अंश पर यूकेलिप्टिस के दो सौ पेड़ खड़े थे। 21 अक्तूबर को पेड़ काटे जाने की सूचना पर वह कानूनगो मनोज कुमार सक्सेना और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि 120 पेड़ गांव मिश्रीपुर के राजकुमार ने गांव आमडार के ठेकेदार हारुन खां को बेचे हैं। हारुन खां ने पेड़ों काे कटवाया है।

संपत्ति सार्वजनिक होने के कारण पेड़ कटवाए नहीं जा सकते थे। राजकुमार और हारुन खां ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। एसडीएम संजय पांडेय के निर्देश पर लेखपाल की तहरीर पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button