Bareilly 42 वर्ष पुरानी रामलीला के मंच पर किरदारों का महासंग्राम, पिता रावण तो बेटी बनती है राम

रावण बने पिता के साथ सेल्फी लेती राम की भूमिका में खुशी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के राजेंद्रनगर में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज की ओर से 42 वर्ष से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें बालिकाएं प्रमुख किरदार निभाती हैं। राम का किरदार निभा रहीं खुशी के पिता भुवन चंद्र जोशी रावण की भूमिका निभाते हैं। पिता-पुत्री के मंचन को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहता है। यहां बालिकाएं थिएटर आर्टिस्ट की तरह मंचन करती हैं।
इस बार मिला राम बनने का अवसर
खुशी ने बताया कि पिछले साल वह दूसरा किरदार निभा रहीं थी। इस बार राम बनने का अवसर मिला है। इससे अपनी संस्कृति को और करीब से जानने का मौका मिला है। पिता भुवन चंद्र जोशी भी रावण का किरदार निभा रहे हैं। वह लंबे समय से मंचन करते आ रहे हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। वह घर में भी एक्टिंग की बारीकियां सिखाते रहते हैं।



