पीलीभीत

Pilibhit News: महिला सम्मान बचत पत्र योजना से महिलाओं को होगा अधिक लाभ

Connect News 24

People dancing in nonstop music and Dandiya

प्रधान डाकघर कार्यालय । फाइल फोटो

पीलीभीत। महिलाओं की बचत बढ़ाकर उनको सम्मान देने के लिए डाक विभाग में महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को अन्य योजनाओं से ज्यादा लाभ होगा। अधिकतम दो लाख रुपये एक मुश्त जमा करने पर महिलाओं को साढ़े सात फीसदी ब्याज दिया जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत कोई महिला अपनी ओर से या किसी नाबालिग बच्ची की ओर से डाकघर में महिला सम्मान बचत पत्र योजना का खाता खुलवा सकती है। इस योजना के तहत अब तक प्रधान डाकघर में 56 महिलाएं अपना खाता खुलवा चुकी हैं। इसके अलावा अन्य डाक घरों में भी योजना के तहत आवेदन किए गए हैं। खाता खुलवाने के लिए महिला का पेन कार्ड होना जरूरी है, बिना पेन कार्ड खाता नहीं खोला जा सकता है। इसके अलावा आधार नंबर, मोबाइल नंबर व फोटो आदि दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।

योजना के तहत कोई भी महिला खाताधारक न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम दो लाख रुपये दो साल के लिए जमा कर सकती है। इससे अधिक अवधि और इससे अधिक धनराशि जमा नहीं की जा सकती है। यह योजना महिलाओं के लिए काफी अच्छी है। इस योजना में धीरे-धीरे महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। – नरेंद्र गंगवार, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button