शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर धमकाया

Connect News 24

शोर-शराबा होने पर लगी भीड़, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम अभियान चलाने के बाद भी शोहदाें के हौसले कम नहीं हो रहे। बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले में 12वीं की छात्रा के साथ युवक ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने गई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे कोचिंग से घर आते समय सैफ ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा डर गई और उसने शोर मचाया। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटनाक्रम से छात्रा काफी सहम गई। दहशत के चलते वह शुक्रवार को विद्यालय भी नहीं गई। इस मामले में छात्रा के नाना की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button