शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सास, ससुर पर पीटकर घर से निकालने का आरोप

Connect News 24

खुटार। गांव राठ निवासी एक युवती ने ससुर और सास पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर पुलिस तहरीर मिलने से ही इन्कार कर रही है।

विवाहिता के अनुसार उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उसके ससुर और सास आए दिन उससे गाली-गलौज कर परेशान करते हैं। बृहस्पतिवार को संपत्ति के बंटवारे की बात चलने पर सास-ससुर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया और बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

इसके बाद वह मायके चली गई। सूचना पाकर विवाहिता का पति भी दिल्ली से घर पहुंचा। शुक्रवार को विवाहिता पति के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button