शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शहर से साफ हो रहे 16 लाख के कूड़ेदान

Connect News 24

16 lakh dustbins are being cleaned in the city

कचहरी गेट के पास बोल्ट गायब होने के कारण जमीन पर रखे कूड़ेदान के ड्रम । संवाद

शाहजहांपुर। शहर के प्रमुख स्थानों पर कूड़ा कलेक्शन के लिए 16 लाख रुपये की कीमत से लगाए गए स्टील के कूड़ेदान नगर निगम की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। 133 में से तमाम कूड़ेदान या तो टूट चुके हैं या चोरी हो चुके हैं। इससे स्वच्छ भारत अभियान को तो पलीता लग ही रहा है। साथ ही जनता की गाढ़ी कमाई का भी दुरुपयोग किया गया है।

महानगर के 60 वार्डों से रोजाना कई टन कूड़ा निकलता है, जिसके उठान के लिए नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही तमाम संसाधनों का प्रयोग करता है। जबकि बाजार, कचहरी, कलक्ट्रेट, अस्पताल, होटलों के आसपास स्टेनलेस स्टील के एक-एक जोड़ी कूड़ेदान इसी वित्तीय वर्ष में लगवाए गए थे ताकि इन स्थानों पर लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में ही डालें। एक कूड़ेदान की कीमत 12 हजार रुपये बताई गई थी। एक साल भी नहीं बीता और ये कूड़ेदान चोरी होना या टूटने शुरू हो गए। इन कूड़ेदानों को ढुढ़वाने की भी कोशिश नहीं की जा रही।

कचहरी गेट नंबर दो : चहारदीवारी के आगे सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के दोनों बोल्ट निकल गए हैं। यह जमीन पर रखा मिला। कूड़ेदान में कूड़ा भरा था। पास में ही पान-पुड़िया का ठेला लगाने वाले युवक ने बताया कि कूड़ेदान कई दिन से ऐसा ही रखा है और कभी भी गायब हो सकता है।

कलक्ट्रेट गेट : मुख्य गेट के पास कैंटीन के आगे लगवाए गए कूड़ेदान अब यहां नहीं हैं। बता रहे हैं कि इस बात को करीब एक महीने से ज्यादा हो गया। कलक्ट्रेट गेट के पास स्थित एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक पहले कूड़ेदान के बोल्ट निकले थे, फिर एक-एक करके दोनों कूड़ेदान गायब हो गए।

वाल्मीकि पार्क : मुख्य दरवाजे के ठीक सामने ही एक जोड़ी कूड़ेदानों को रखवाया गया था। इनमें एक कूड़ेदान गायब मिला। जबकि, दूसरे ड्रम का बोल्ट ढीला हो रहा है जो कभी भी निकल सकता है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

स्टेनलेस स्टील के कूड़ेदान में भरने वाले कूड़े को सफाई नायक खाली करवाते हैं जिनके बोल्ट ढीले हो गए हैं, उनको कसवा दिया जाता है लेकिन कुछ को नशेड़ी चोरी कर ले गए हैं।

– हरिवंश दीक्षित, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर निगम शाहजहांपुर

कचहरी गेट के पास बोल्ट गायब होने के कारण जमीन पर रखे कूड़ेदान के ड्रम । संवाद

कचहरी गेट के पास बोल्ट गायब होने के कारण जमीन पर रखे कूड़ेदान के ड्रम । संवाद

कचहरी गेट के पास बोल्ट गायब होने के कारण जमीन पर रखे कूड़ेदान के ड्रम । संवाद

कचहरी गेट के पास बोल्ट गायब होने के कारण जमीन पर रखे कूड़ेदान के ड्रम । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button