Schools

यहां 12वीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, लास्ट डेट पास है तुरंत कर दें अप्लाई

Connect News 24

JSSC JIL Recruitment 2023 Last Date: इस राज्य के युवाओं के लिए गर्वनमेंट जॉब पाने का बढ़िया मौका है. ये भर्तियां झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने निकाली हैं जिनके लिए पिछले काफी समय से आवेदन चल रहा है. कुछ ही दिनों में इन पदों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. इसलिए योग्य और इच्छुक होने के बावजूद अगर किसी वजह से आपने अभी तक जेएसएससी के झारखंड इंटरमीडिएट लेवल कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम 2023 के लिए आवेदन न किया हो तो अब कर दें. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है.

ये हैं दूसरी जरूरी तारीखें

ये भी जान लें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है लेकिन फीस जमान करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2023 है. इसी तरह एप्लीकेशन में करेक्शन करने की लास्ट डेट 27 से 29 नवंबर 2023 है. तारीखों का विशेष ध्यान रखें और इसके अंदर ही प्रोसेस पूरा कर लें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 863 पद भरे जाएंगे. ये पद लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क कम ऑफिस असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि के होंगे.

कैसे होगा सेलेक्शन

जैसा कि नाम से ही साफ है ये आवेदन जेएसएससी के जेआईएल एग्जाम के लिए हैं. योग्य कैंडिडेट्स आवेदन कर दें और सेलेक्ट होने पर उन्हें नियुक्ति मिलेगी. इस परीक्षा को पास करना जरूरी है. ये भी जान लें कि इस एग्जाम के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

ऐसा करने के लिए आपको झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jssc.nic.in. यहीं से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.

एज लिमिट क्या है

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता 10 + 2 पैटर्न से बारहवीं पास है. एज लिमिट 18 से 35 साल रखी गई है. रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में छूट मिलेगी. अगर शुल्क की बात करें तो आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 50 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button