Shahjahanpur News: दो दिन में पकड़े 163 बेसहारा पशु
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:37 AM IST

बेसहारा पशु को पकड़ती नगर निगम की टीम। प्रशासन
शाहजहांपुर। बेसहारा पशुओं को सड़कों से पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजने का अभियान शुरू हो गया है। जबकि, जिले की छह नगर निकाय और एक ब्लॉक में पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन ही नहीं हैं। 60 दिन चलने वाले अभियान के पहले दो दिनों में 163 पशु पकड़े गए हैं। अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को डीएम बैठक लेंगे।
वर्ष 2019 में जिले में पशु गणना की गई थी। उस दौरान कुल 9,862 बेसहारा पशु थे। पशुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इन्हें संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 60 दिन में छह हजार पशुओं को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पशुओं की संख्या अधिक है, लेकिन संसाधन कम। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर निकाय और ब्लॉक को जल्द वाहन खरीदने के लिए कहा गया है।