शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 95 जवानों की डायबिटीज की जांच के नाम पर डॉक्टर से 2.60 लाख ठगे

Connect News 24

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी नर्सिग होम के संचालक डॉ. पवन अग्रवाल के खाते से साइबर ठगों ने 2.60 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 16 जुलाई की शाम की है। डॉ. पवन अग्रवाल के फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने आर्मी का जवान बताते हुए 95 जवानों की डायबिटीज की जांच कराने की फीस पूछते हुए गूगल मैप के जरिए लोकेशन मांगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कुछ देर के बाद दूसरे नंबर से वीडियो कॉल आई। दूसरी ओर से एक व्यक्ति बीएसएफ की वर्दी में नजर आया। डॉक्टर ने जिले में बीएसएफ न होने की बात कही। इस पर बताया कि जवानों को जम्मू भेजने से पहले उनकी जांच करानी है। उसने डॉक्टर को बातों में उलझा लिया और खाते का नंबर आदि पूछ लिया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद फोन कट गया। कुछ देर के बाद डॉक्टर को दो लाख 60 हजार 25 रुपये गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद पीके अग्रवाल ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। एसपी से मुलाकात के बाद उनकी तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सेना के नाम पर ठगी कर

रहे साइबर अपराधी

जिले में भी सेना के नाम पर ठगी शुरू हो गई। अभी कुछ दिन पहले महिला व्यापारी नीरा गुप्ता की रसोई से खाने के भुगतान के लिए ठगी का प्रयास किया था। हालांकि, नीरा के बेटे सनी को ठगों का आभास होने पर वह साइबर ठग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके थे।

तहरीर आने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

– बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी

यह बरतें सावधानी

– किसी भी व्यक्ति से खाता नंबर या पासवर्ड को शेयर नहीं करें।

– जब तक आश्वस्त न हो, तब तक व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट पर नहीं दें।

– अंजान मैसेज लिंक, यूआरएल कोड नोटिफिकेशन पर बिना जानकारी के क्लिक नहीं करें।

– ऑनलाइन ट्रांसफर द्वारा भुगतान करने के किसी भी अनुरोध पर संदेह करें।

– अंजान व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बिल्कुल भी बात नहीं करें।

– किसी भी रिमोट एप जैसे टीम व्यूअर, एनी डेस्क को डाउनलोड नहीं करें

– काजी मोहम्मद आमिर, आईटी एक्सपर्ट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button