Pilibhit News: गालीगलौज कर रहे तीन युवकों को भीड़ ने पकडक़र पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
पूरनपुर। कहासुनी होने पर गालीगलौज कर रहे बाइक सवार युवकों को भीड़ ने दौड़ा लिया। तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
शनिवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला रजागंज देहात में दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर सात-आठ युवक बाइकों पर सवार होकर रात दस बजे मुस्लिम बस्ती में जा धमके और गालीगलौज करने लगे। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तो युवक भागने लगे। भीड़ ने दौड़ाकर तीन युवकों को पकड़ लिया। मामला दो समुदानों का होने की सूचना पर नगर चौकी इंंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पकड़े गए युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तीनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।



