बदायूं

Budaun News: फरीदपुर के दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Connect News 24

छह घायल, पुलिस ने शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गांव चंदन नगर खरैर निवासी बबलू ने करीब छह माह पहले रामपुर के एक व्यक्ति से फरीदपुर गांव में स्थित 12 बीघा जमीन खरीदी थी लेकिन कई साल से उस जमीन पर गांव के अफजाल का कब्जा था।

बताते हैं कि रविवार दोपहर बबलू, गांव के फिरोज, इमरोज, अफरोज आदि के साथ खरीदी हुई जमीन पर बाजरा की फसल बोने गए थे। जैसे ही उन्होंने खेत में ट्रैक्टर चलाया कि वैसे ही दूसरे पक्ष के लोग तमंचा, बंदूक लेकर आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध किया। इससे उनके बीच कहासुनी के मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग भी हुई, जिससे भगदड़ मच गई।

तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची कि फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। मारपीट में एक पक्ष से अफजाल, अफताब अहमद, सोहेल खान और शमशाद घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के अफरोज और एक अन्य युवक घायल हुआ।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button