शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 26,459 बच्चों और 6904 गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे टीके

Connect News 24

26,459 children and 6904 pregnant
Women will be vaccinated

मोहल्ला बहादुरपुरा में टीकाकरण का शुभारंभ करते सीडीओ एसबी सिंह।

शाहजहांपुर। नियमित टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण सोमवार से शुरू हो गया। मोहल्ला बहादुरपुरा आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीओ एसबी सिंह ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इसके तहत जिले में वंचित 6904 गर्भवती महिलाओं और 26,459 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने कहा कि नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके नि:शुल्क लगाए जाएंगे। बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तृतीय चरण 9 से 14 अक्तूबर के मध्य चलाया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

इस मौके पर एसएमओ डॉ. कुमार गुंजन, नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. करन सिंह, डीसीपीएम पुष्पराज गौतम, डीएमसी यूनिसेफ हुदा जेहरा, कोर ग्रुप डीएमसी मनोज कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

ठिंगरी गांव में शुरू हुआ अभियान

जलालाबाद। गांव ठिंगरी में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान व भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित यादव ने ग्रामीणों को बताया कि इससे बच्चों का एक दर्जन जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा। बीएमसी यूनिसेफ रजत सिंह, बीपीएम शशिकांत कुशवाहा, बीसीपीएम विमलेश यादव, मॉनिटर डब्ल्यूएचओ विकास कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button