शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: साक्षात्कार में असफल रहे 36 अभ्यर्थी, नौ को मिला रोजगार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 31 Dec 2023 12:38 AM IST

36 candidates failed in interview, nine got employment

राजकीय आईटीआई में आयोजित अप्रे​टिस मेला में साक्षात्कार लेते निजी कंपनी केप्रतिनि​धि। संस्था

शाहजहांपुर। राजकीय आईटीआई में शनिवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान 45 अभ्यर्थियों में मात्र नौ का ही चयन हो सका।

कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार में असफल रहे। इनमें कोई भी साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दे सके तो किसी की शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा में निर्धारित अर्हता के हिसाब से नहीं थी। बताया कि साक्षात्कार में सर्जिकल उत्पादों की जानकारी, सेल्स आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, अनुदेशक सोमेंद्र कुमार, अप्रेंटिस प्रभारी संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button