शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 6128 छुट्टा पशु पकड़े, गोशाला ओवरलोड

Connect News 24

6128 stray animals caught, cowshed overloaded

जैतीपुर की अगरोली गोशाला में खुले में घूमती गाय। संवाद

शाहजहांपुर। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर छह हजार लक्ष्य के सापेक्ष 6128 गोवंशीय पशुओं को पकड़ा गया है। प्रशासन ने पशु तो पकड़ लिए लेकिन पहले से भरी चल रहीं गोशालाओं में पशुओं को रखने में काफी दिक्कत हो रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द नई गोशाला बन तैयार हो जाएंगी। इसके बाद पशुओं को अलग-अलग गोशाला में रखा जाएगा।

नगर निगम की मघईटोला स्थित कान्हा गोशाला में 250 गायों को रखने की क्षमता है। वर्तमान में इसमें 303 गाय हैं। गोवंशीय पशुओं को बचाने के लिए तिरपाल और अलाव की व्यवस्था है। वहीं पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में स्थित नंदीशाला की क्षमता 400 है। वर्तमान में इसमें 483 नंदी हैं। दोनों स्थानों पर आठ केयर टेकर और एक-एक सुपरवाइजर तैनात है।

अगरोली गोशाला में सर्दी में खुले में घूम रहीं गाय

जैतीपुर की अगराेली अस्थायी गोशाला में 42 पशुओं को रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में इसमें 153 गाय मौजूद हैं। गायों के लिए सर्दी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कहीं भी तिरपाल नहीं लगे हैं और न ही अलाव के इंतजाम हैं। पशु खुले में घूमते नहीं नजर आए।


कलान की सतरा धर्मपुर में क्षमता से अधिक गाय

कलान की सतरा धर्मपुर में 170 गाय रखने की क्षमता है। वर्तमान में इसमें 200 से अधिक गाय हैं। सर्दी के मौसम में गायों के बचाव के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आते हैं। अलाव की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ एक तरफ तिरपाल डाल दिया गया है। गायों को सूखा चारा खिलाया जा रहा है।

वर्तमान में गोवंशीय पशुओं की स्थिति

कुल संरक्षित गाय- 20,944

गोशालाओं में – 13,609

सहभागिता में- 7,335

गोशालाओं की स्थिति

कुल गोशाला- 94

वृहद गोशाला- 7

कान्हा गोशाला- 2

नगरीय गोशाला- 10

अस्थायी गोशाला- 75

छह हजार गोवंशीय पशुओं को पकड़ने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 6,128 पशुओं को पकड़ा गया है। नई अस्थायी गोशाला और तीन वृहद गोशाला का निर्माण तेजी से चल रहा है। इनका निर्माण होने पर पशुओं को दूसरी गोशाला में भेज दिया जाएगा।

– डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, सीवीओ

जैतीपुर की अगरोली गोशाला में खुले में घूमती गाय। संवाद

जैतीपुर की अगरोली गोशाला में खुले में घूमती गाय। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button