शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: धूप से मिली मामूली राहत, अभी घना कोहरा करेगा परेशान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST

Minor relief from sunshine, dense fog will trouble you now

सुबह कोहरे के मौसम में निकला ई-रिक्शा और हेडलाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद

शाहजहांपुर। नए साल के पहले दिन सुबह से खिली धूप ने ठंड से लोगों को मामूली राहत जरूर दी। इससे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई लेकिन सर्द हवा ने ठंड कम नहीं होने दी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में घना कोहरा रहेगा। इस दौरान ठंड बरकरार रहेगी।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोहरा घना होगा और सर्दी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

सर्दी में बुजर्गों और बच्चों का रखें ध्यान

राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंडे पानी से दूर रखें। जरूरत होने पर ही शरीर को पूरी तरह से ढककर घर से निकलने दें। बच्चों को इस मौसम में निमोनिया, डायरिया का खतरा रहता है। बुजुर्गों को हृदय और मस्तिष्क से संबंधित समस्या हो सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button