शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: नकब लगाकर जेवर ले गए चोर
पुवायां। गांव डूड़ा निवासी अनूप कुमार के घर नकब लगाकर चोर जेवर चुरा ले गए। अनूप ने पुलिस को तहरीर दी है।
अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात चोर उनके घर में नकब लगाकर घुस आए और दो बक्से, एक सूटकेस चुरा ले गए। चोरी की जानकारी 16 अगस्त की सुबह हो सकी। चोर सोने की चार अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, कुंडल, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की प्लेट, बच्चों के खड़ुआ आदि चुरा ले गए। सूचना पर यूपी- 112 पुलिस ने मुआयना भी किया था। तलाश करने पर घर से तीन सौ मीटर दूर खाली बक्सा पड़ा मिल गया। अनूप ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गए जेवरों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। संवाद