पीलीभीत

Pilibhit News: तीन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

Connect News 24

Three thieves arrested, eight bikes recovered

पूरनपुर कोतवाली में बरामद चोरी की बाइके । संवाद

पूरनपुर। चोरी और लूट की आठ बाइकों के साथ पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

बाइक सवार युवकों ने 13 अगस्त को गांव खमरिया पट्टी निवासी सचिन का मोबाइल फोन लूट लिया था। दो दिन पहले एक बैंक कर्मी का मोबाइल लूटा था। मोहल्ला रजागंज निवासी वाहिद का मोबाइल भी 13 अगस्त को ही बाइक सवार छीन ले गए थे। मोहल्ला रजागंज देहात निवासी अरशद की बाइक 30 जुलाई को घर के बाहर से चोरी हो गई थी।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वे अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य निकले। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तीनों आरोपी की निशानदेही पर लूट और चोरी की आठ बाइकें और एक मोबाइल बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए मोहल्ला रजागंज देहात निवासी सिकंदर, लाइनपार साहूकारा निवासी मोहम्मद आदिल, खुटार के गांव जादमपुर निवासी आशिक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदर पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुका है। बरामद बाइकों में एक सिंधौली और एक नोएडा से चोरी की गई है। बाइक चोरी की घटना को सिकंदर और मुन्ना अंजाम देते थे। मुन्ना अभी हाथ नहीं लगा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button