शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कमांड कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे व्यापारियों के सीसीटीवी

Connect News 24

CCTV of traders will be connected with command control room

व्यापारियों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने नगर निगम कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर सेफ सिटी पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगे हैं, उन सभी को नगर निगम के कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकी व्यापारी किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत जानकारी शासन-प्रशासन को दे सकें। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इस मौके पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी सुधीर जयसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, पंकज सराफ, सतीश सराफ, किशोर गुप्ता, सचिन बाथम, वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button