शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी के संकट से जूझ रहे 7000 लोग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST

भावलखेड़ा। ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में लगी पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई। इस कारण गांव में पिछले 10 दिन से जलापूर्ति बाधित है। करीब सात हजार लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने समस्या के निराकरण की मांग की।

गांव में 12000 लीटर की पानी की टंकी घरों में जलापूर्ति के लिए स्थापित है। टंकी से अब तक 1600 कनेक्शन किए जा चुके हैं जिससे सात हजार लोगों को जलापूर्ति दी जाती है। गांव के दयाराम सक्सेना, घुरई चौधरी, रामानंद मिश्रा, गंगाराम, कढ़ेल, मुदित मिश्रा, बड़े लल्ला, भल्लू आदि ने बताया कि प्रत्येक कनेक्शन से प्रतिमाह 100 रुपये जलापूर्ति शुल्क लिया जाता है। बावजूद पानी की आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। दीपावली से दो दिन पूर्व 10 नवंबर को पानी की टंकी का मोटर खराब हो गया था तब से 10 दिन बीत गए। बावजूद सुधार नहीं कराया गया। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से तमाम बार शिकायत की गई। उधर, ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि मोटर ठीक कराने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। अति शीघ्र फाल्ट दुरुस्त कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button