शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए कांवड़िये
खुदागंज। विकासखंड के ग्राम हसनपुर से रविवार को कांवड़िये कछला रवाना हुए। कांवड़िये कछला घाट से जल भरने के बाद भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसमें डाक कांवड़ भी शामिल हैं।
मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित सिंह ने शिव प्रेमियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। डाक कांवड़ यात्रा में महंत महेश सिंह, अवधेश सिंह, गौरव सिंह, सुधाकर, गोलू, मनोज, विकास, अतरपाल, मयंक, छोटे, अर्पित, दीपक, राजीव, अमर आदि शामिल रहे। संवाद