शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जानवरों की रखवाली को लगाई बाड़ में करंट उतरने से युवक की मौत

Connect News 24

A young man died due to electrocution in the fence guarding the animals

करंट से मौत—-विजय का फाइल फोटो।

– मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव कुनिया शाह नजीरपुर में शनिवार रात हुआ हादसा

– हादसे के बाद परिवार में मातम, पांच भाइयों में सबसे बड़ा था विजय कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी बुधपाल के बेटे विजय कुमार (29) की खेत की रखवाली करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में जानवरों से रखवाली के लिए लगाई बाड़ में करंट उतर आया था।

कुनिया शाह नजीरपुर में पटके पर जमीन लेकर बुधपाल खेती करते है। इसमें उनका सहयोग बेटा विजय कुमार भी करता था। रात में छुट्टा जानवरों से खेत की रखवाली विजय करता था। शनिवार को खेत में जानवरों को घुसने से रोकने के लिए लगाई बाड़ में बिजली के पोल से करंट उतर आया। रात करीब 11 बजे विजय पाल ने जैसे ही बाड़ को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। इस बीच खंभे से चिंगारी उठती देखकर आसपास अपने खेतों पर बैठे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई, हालांकि तब तक विजय कुमार की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बुधपाल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button