पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क हादसे में कक्षा पांच के छात्र की मौत, साथी घायल

Connect News 24

तेज रफ्तार कार की आया चपेट में

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव बमरौली में चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाली कार का कोई पता नहीं चल सका है।

गांव बमरौली निवासी किशनलाल ने बताया कि उनका पुत्र कृष्णा ( 14) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शाम करीब चार बजे बिलसंडा- बमरोली मार्ग पर अपने दोस्त जतिन को साइकिल के पीछे बैठाकर सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान साइकिल पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गई, जिससे दोनों साइकिल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। दोनों को सीएचसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। मासूम छात्र की मौत से उसके घर में चीख पुकार मच गई। वहीं घायल जतिन को परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। कार पड़ोस के गांव के एक युवक की बताई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button