शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जूडो कराटे में अब्दुल कलाम हाउस व ग्रीन हाउस अव्वल

Connect News 24

Abdul Kalam House and Green House top in Judo Karate

जलालाबाद के रोजी प​ब्लिक स्कूल में जूडो कराटे में प्रदर्शन करता छात्र। संस्था

रोजी पब्लिक स्कूल में 12वें क्रीड़ा उत्सव का दूसरा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर/जलालाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल में 12वें क्रीड़ा उत्सव के दूसरे दिन खेल प्रशिक्षक विजयवीर की देखरेख में जूडो कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें अब्दुल कलाम हाउस व ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त किया।

रेड हाउस द्वितीय व येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सब जूनियर व जूनियर वर्ग में टग ऑफ वार प्रतियोगिता हुई। इसके बाद सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं की टग ऑफ वार प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, मीरगंज बरेली विधायक डॉ. डीसी वर्मा, सीबीएसई सिटी को-ऑर्डिनेटर और रोजी ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोहन पांडेय, एकेडमिक डायरेक्टर कन्हैया तिवारी, संदीप मोहन पांडेय, प्रधानाचार्य साधना झा ने उत्सावर्धन किया।

जलालाबाद के रोजी पब्लिक स्कूल में जूडो कराटे में प्रदर्शन करता छात्र। संस्था

जलालाबाद के रोजी पब्लिक स्कूल में जूडो कराटे में प्रदर्शन करता छात्र। संस्था


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button