शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Connect News 24

घर से घूमने निकले, रेलवे लाइन पर हो गया हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। घर से निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे।

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पसियानी निवासी रामपाल (70) बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे घर से निकले थे। गांव के पास ही रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

वहां से गुजर रहे गांव के एक बच्चे ने रामपाल का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रामपाल काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज बरेली में मनोचिकित्सक से चल रहा है। वह अक्सर घर से बगैर बताए निकल जाते थे। बृहस्पतिवार को भी शाम पांच बजे घर से निकल गए थे। परिजनों उनको तलाश कर रहे थे तब तक हादसे की सूचना आ गई। उनकी मौत से पत्नी रामबेटी और बेटी बेबी व राम रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button