शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आकृषि ने गाया सबसे सुंदर भजन, मरियम ने सुनाया दोहा

Connect News 24

Aakrishi sang the most beautiful bhajan, Maryam recited the couplet.

संत कृपाल स्कूल में नवरात्र व विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सजे बच्चे। संस

शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में शारदीय नवरात्र व विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने ‘मेरी चौखट पर आज राम आए हैं…’ तथा ‘राम सिया राम..’ आदि भजनों पर सुंदर नृत्य व गरबा की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भजन प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग में आकृषि प्रथम, तनिष्का द्वितीय व आदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में शुभ प्रथम, मीत द्वितीय व कृतिका ने तृतीय स्थान पाया। दोहा प्रतियोगिता में मरियम ने पहला, ताशु ने दूसरा और अक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक सुशील रस्तोगी ने बच्चों को अपने जीवन में बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button