शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लुधियाना से अयोध्या की पैदल यात्रा पर निकले अभय

Connect News 24

Abhay set out on a walking journey from Ludhiana to Ayodhya

लु​धियाना से अयोध्या के पैदल यात्रा पर निकले अभय राजपाल। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। लुधियाना के गयासुर से अयोध्या के लिए पैदल निकले अभय राजपाल शनिवार को रोजा पहुंचे। उन्होंने 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन का संकल्प लिया है। इसको पूरा करने लिए वह रोजाना 40 किमी की यात्रा कर रहे हैं।

अभय ने बताया कि 25 दिसंबर को अपने गांव गयासुर से चले थे। अब तक कितनी यात्रा कर चुके हैं, यह पता नहीं है, लेकिन 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचकर नवनिर्मित मंदिर में विराजमान श्रीराम लला के दर्शन कर लेंगे, यह विश्वास है।

उन्होंने बताया कि वह एक साधारण परिवार से हैं। पिता शिवमुहूर्त पाल मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह खुद लुधियाना में एक बर्तन की दुकान पर मजदूरी करते हैं। इससे 7000 रुपये वेतन मिलता है। परिवार में मां विमला देवी, छोटा भाई उदय पाल, संजय पाल, हंसराज पाल है।

बड़ी बहन नीलम पाल की शादी हो गई है। बताया कि पैदल यात्रा के दौरान शाम होने पर सड़क के किनारे ही किसी मंदिर, रेलवे स्टेशन या थाना परिसर में विश्राम करते हैं। यदि किसी के माध्यम से भोजन की व्यवस्था हो जाती है, तो कर लेते हैं। शनिवार को रोजा अड्डा पर लोगों ने उनका स्वागत किया और जलपान कराया। कुछ लोगों ने नकद धनराशि भी देने का प्रयास किया, लेकिन अभय ने मना कर दिया। बोले कि श्रीरामलला के दर्शन के बाद पैदल ही घर लौटेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button