शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कनपटी पर असलहा लगाकर 27 हजार लूटने का आरोप

Connect News 24

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा सिसैया मार्ग पर मंगलवार को रास्ता पूछने के बहाने कार में सवार दो लुटेरों ने पशु कारोबारी से असलहे के दम पर 27,200 रुपये लूट लिए।

धौरहरा थाना क्षेत्र के सिसैया खुर्द निवासी परसादी पुत्र बुधई व रोहित पुत्र चंदर मंगलवार की सुबह अपने भैंसों को बेचने के लिए धौरहरा की साप्ताहिक बाजार में गए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब दोनों भैंसें बेचकर घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ढखेरवा से आई एक सफेद रंग की कार उनके करीब रुखी और सिसैया जाने का रास्ता पूछा। इस पर परसादी ने भी कहा कि वह सिसैया ही जा रहे हैं तो कार सवारों ने उनको भी कार में बैठा लिया। कार में सवार होते ही हमलावरों ने परसादी की कनपटी पर असलहा लगाकर रुपये लूट लिए और दोनों को थोड़ी ही दूर रास्ते में ही पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। इस पर दोनों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। मामले में कोतवाल दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि परसादी व रोहित को कार में बैठाकर उनसे पैसे लूटे गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button