शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of married woman found hanging, accused of murder

मृतका रोली का फाइल फोटो

मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गांव जरियनपुर निवासी सूरज सिंह की पत्नी रोली (30) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

रोली का शव बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर आए बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौनी निवासी अवनेश पाल सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 16 जून 2021 को सूरज सिंह के साथ बेटी की शादी की थी। शादी में दिए गए दहेज से दामाद समेत परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इन्कार करने पर पति सूरज सिंह, ससुर चरन सिंह उर्फ चन्नु, सास सोनी, जेठ रंजीत सिंह, जेठानी ममता, ननद पूजा देवी प्रताड़ित करने लगे। उसने एक लाख रुपये दिए भी थे। शेष रुपये के लिए दो महीने का समय मांगा था। सीओ जलालाबाद अजय राय, नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने मौका-मुआयना किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button