मां तुझे प्रणाम: बरेली में पुलिसकर्मियों और वीरागंनाओं के शौर्य का सम्मान आज, IG-SSP करेंगे सम्मानित

मां तुझे प्रणाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आज से हो रही है। शुक्रवार को 11:30 बजे पुलिसकर्मियों और वीरांगनाओं का सम्मान होगा।
मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मी अपने कार्यों से विभाग को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके बाद आगे 15 अगस्त तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए 9891644387 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।



