शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत

Connect News 24

शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए कुछ प्रमुख ट्रेनों को चिह्नित किया गया। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।

दशहरे के त्योहार को लेकर लोगों का घर आने का सिलसिला शुरू हो गया। दीपावली व भैयादूज पर भी लोग बड़ी संख्या में घर लौटेंगे। इसमें दिल्ली से आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इसी के चलते अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में रिजर्वेशन की लंबी वेटिंग चल रही है।

टिकट कंफर्म नहीं होने के चलते यात्री काफी ज्यादा परेशान है। त्योहारों पर यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दून एक्सप्रेस, चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस व जम्मूतवी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की तैयारी है। इन ट्रेनों में कोच लगने से यात्रियों के 80 से 150 तक की वेटिंग कंफर्म हो जाएगी।

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि रेलवे की ओर से अब तक 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी की है। नियमित ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने हैं। एक-एक अतिरिक्त कोच वाली ट्रेन में 80 और दो-दो अतिरिक्त कोच वाली ट्रेनों में 150 तक के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button