शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

Connect News 24

Advocates shouted in protest against lathi charge in Hapur

पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते सिविल बार एसोसिएशन के अ​धिवक्ता

सोमवार को हड़ताल पर रहे वकील, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार से अधिवक्ता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं ने इससे पहले राजीव सभागार में बैठक की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही कचहरी से लेकर कलक्ट्रेट तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पुलिस ने कचहरी के सामने सड़क पर दोनों ओर बेरिकेडिंग कर आवागमन भी बंद कर दिया था।

अधिवक्ता दोपहर 12 बजे नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ज्ञापन लेने के लिए आगे बढ़े तो अधिवक्ताओं ने कहा कि वे एडीएम को ज्ञापन देंगे। इसके बाद एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से ज्ञापन लिया।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के मध्यम से बताया गया है कि सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अधिवक्ताओं में जनपद हापुड़ के अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज से काफी रोष है। मांग की गई कि हापुड़ के डीएम और एसपी का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उनको स्पंज किया जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर धरना भी दिया। बताया कि मंगलवार को डीजीपी का पुतला दहन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष बृजेश कुमार वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, मो. जुबैर खां आदि मौजूद रहे।

पुवायां में भी हड़ताल पर रहे सिविल और तहसील बार के अधिवक्ता

पुवायां। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को पुवायां में सिविल और तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार मनोज कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की।

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन पुवायां के अध्यक्ष सुधीर कुमार सक्सेना, महामंत्री गणेश शंकर अवस्थी, ओमपाल यादव, केएन सिंह राठौर, अनूप कंचन, सुखविंदर सिंह, मनीष मिश्रा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर अवस्थी, महामंत्री प्रभाकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार पांडेय को सौंपा। संवाद

जलालाबाद में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

जलालाबाद। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील के अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र सिंह को दिया गया। संवाद

पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

पुवायां में तहसीलदार को ज्ञापन देते सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button