शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भैंसटा में युवक को पकड़कर पीटने के बाद पेड़ से बांधा

Connect News 24

Youth caught, beaten and tied to tree in Bhainsta

गांव भेंसटा में पेड़ से बंधा महेश

पुवायां। गांव भैंसटा में एक युवक को गांव के लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया। पिटाई कर उसे पेड़ से बांध दिया गया। पेड़ से बंधे होने और पूछताछ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक का गांव बरगदिया के पास तमंचे सहित पकड़ा जाना दिखाकर चालान किया है।

मामला रविवार रात का है। गंगसरा का महेश कुमार दो अन्य लोगों के साथ रात में गांव भैंसटा पहुंचा। गांव के कुछ लोगों ने तीन लोगों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। लोगों ने महेश को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया गया और गांव के लोग पूछताछ करने लगे। महेश ने बताया कि वह किसी लालाराम के साथ भैंसटा आ रहा था।

लालाराम ने बताया था कि भैंसटा में उसकी रिश्तेदारी है। तीनों लोगों का रिश्तेदारी में रुकने का प्लान था, लेकिन बवाल होने पर लालाराम का एक साथी सहित भाग निकला, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। महेश ने बताया कि तीनों लोगों ने एक बाइक सवार से मदद मांगी थी, बाइक सवार उनको गांव के पास तक छोड़ गया था।

गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महेश को थाने लाकर पूछताछ की। महेश की निशानदेही पर पुलिस ने खेतों से एक तमंचा भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय के अनुसार गांव के लोगों के दौड़ाने पर महेश ने तमंचा खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने अनुसार गांव बरगदिया के पास महेश की तलाशी में तमंचा बरामद होने पर उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button