शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिन में उमस के बाद दोपहर को हुई बारिश ने दी राहत

Connect News 24

After the humidity in the day, the rain in the afternoon gave relief

बारिश में मस्ती करते बच्चे। संवाद

शाहजहांपुर। दिनभर उमस और धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी। रविवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से 15 मिनट तक 13 मिमी बारिश हुई। शनिवार का अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button