शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में डेंगू से आढ़ती की मौत

Connect News 24

चेयरमैन ने घर जाकर जताया शोक, वित्त मंत्री को दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आढ़ती संजीव गुप्ता (59) की बरेली के निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। आढ़ती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संजीव गुप्ता की पुवायां मंडी परिसर में रामदास संजीव कुमार नाम से अनाज की आढ़त है। पांच दिन पूर्व उन्हें बुखार आ गया था। इलाज के बाद लाभ न होने पर उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार बरेली में हुई जांच में उनको डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह संजीव गुप्ता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संजीव गुप्ता की मौत की जानकारी पाकर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। चेयरमैन ने पुवायां में बुखार से हो रही मौतों के बारे में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भी जानकारी दी है। वित्त मंत्री ने सीएमओ को फोन करके पूरे जिले में दवाएं वितरण कराने, फॉगिंग कराने, दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।

तिलहर में बुखार से युवक की मौत

तिलहर। एक युवक की कई दिन बुखार आने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक को डेंगू हुआ था।

गांव समधाना निवासी रक्षपाल (30) को चार दिन से बुखार आ रहा था। चचेरे भाई कृष्णपाल ने बताया कि तिलहर में प्राइवेट डॉक्टर से इलाज चलता रहा। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को इलाज के लिए। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कृष्णपाल ने बताया कि डॉक्टर ने जांच में रक्षपाल को डेंगू होना बताया। उसकी मौत से पत्नी प्रियंका, पिता चेतराम और तीन वर्षीय पुत्र कार्तिकेय का रो-रोकर बुरा हाल है। रक्षपाल तिलहर पोस्ट ऑफिस में प्राइवेट रूप से काम करता था। घर चलाने की जिम्मेदारी उस पर ही थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button