शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: योगाभ्यास प्रतियोगिता में अंकित व श्रुति अव्वल
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में जिलास्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में अंकित कंचन ने प्रथम, मांगेराम ने द्वितीय और नरेंद्र पाल ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में श्रुति शर्मा ने पहला, अर्पणा ने दूसरा तथा ज्योति वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में योग विशेषज्ञ सत्यपाल सिंह, वंदना चौरसिया रहीं। इस मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्या, डायट प्रवक्ता अंजनी कुमार भारती, अमित कुमार वंशधार, जमाल अख्तर, शशांक पांडेय, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद