शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एएनएम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Connect News 24

जैतीपुर। गांव जगदीशपुर निवासी आशा कार्यकर्ता अमरवती ने एएनएम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में बताया कि वह ग्राम पंचायत शिकारपुर के ग्राम भीटारा में आशा कार्यकर्ता हैं। उनके क्षेत्र में तैनात एएनएम उन्हें डरा-धमकाकर कार्य करा रही हैं। आरोप है कि एएनएम ने टीकाकरण वाउचर पर भी हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अपशब्द कहते हुए उन्हें भगा देती हैं। उन्होंने बताया कि वह अन्य लोगों से भी फोन कराकर जान से मारने की धमकी व कार्य से इस्तीफा देने की बात कहलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह सीएमओ, सीओ तिलहर से भी एएनएम की शिकायत कर चुकी हैं। वहीं संबंधित एएनएम ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है। वह यहां नौकरी करने आईं हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button