बदायूं

Budaun News: हरियाली तीज पर लगा मेला, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

Connect News 24

Fair held on Hariyali Teej, women shopped fiercely

तीज पर झूला झूलती महिलाएं। संवाद

चाट, पकौड़ी का लिया आनंद, बच्चों ने जंपिंग झूले पर की मस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। महिलाओं ने तीज पर्व धूमधाम से मनाया। घरों में श्रीगणेश, माता गौरी, भगवान शंकर की पूजा करने के बाद पूड़ी-पुआ बनाए। शाम को नगला मंदिर परिसर में मेला लगा। यहां पर बच्चों ने मस्ती की तो महिलाओं ने खरीदारी।

शहर के नगला मंदिर में तीज के मौके पर कई सालों से मेला लगता आ रहा है। मेला स्थल पर लगी कास्मेटिक की दुकानों पर शाम के समय महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां उन्होंने चाट-पकौड़ी और आइसक्रीम का आनंद उठाया तो उनके साथ पहुंचे बच्चों ने यहां लगे जंपिंग झूले का आनंद लिया। भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। इधर, गाेयल संस हीरो की ओर से इस साल भी तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें पहुंची महिलाओं ने मेहंदी लगाई तो झूलों का आनंद लिया।

बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र में शनिवार को हरियाली तीज का पर्व हर वर्ष की भांति सावन की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखा। हथेलियों पर मेहंदी लगाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button