शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अनुपस्थित मिलीं एएनएम, डीएम ने जताई नाराजगी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 03 Jan 2024 12:43 AM IST

ANM found absent, DM expressed displeasure

रजिस्टर की जांच करते डीएम उमेश प्रताप सिंह। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालनगर का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस संबंध में जांच के निर्देश दिए।

डीएम ने ओपीडी रजिस्टर, ओपीडी पंजिका में कुल 20 मरीजों का नाम दर्ज मिला। स्टाफ उपस्थित पंजिका के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट दीपक गुप्ता, वार्ड ब्वाॅय रईस और स्टाफ नर्स निधि पीएचसी पर उपस्थिति मिले। एएनएम सुनीता की अनुपस्थिति के संबंध में भ्रमण पंजिका पर कोई भी जानकारी दर्ज न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस संबंध में उन्होंने जांच के निर्देश दिए। डीएम ने स्टॉक रूम का जायजा लिया। स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण कर डीएम ने सभी पृष्ठ प्रमाणित करने के निर्देश दिए। दवा वितरण रजिस्टर पर भी पृष्ठ प्रमाणित नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पीएचसी में उपस्थित महिला मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button