बदायूं
Budaun News: कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल छह तक बंद

बदायूं। ठंड के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर बीएसए स्वाति भारती ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को छह जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। बीएसए ने कहा कि अगर कोई स्कूल संचालक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद