शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 22 जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 03 Jan 2024 12:53 AM IST

Final publication of electoral roll will take place on January 22

बैठक में जानकारी देते एडीएम प्रशासन। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक हुई। एडीएम ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी होगी। बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 2481 मतदेय स्थल और 1792 मतदान केंद्र हैं। 27 अक्तूबर 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 12,04,551 पुरुष मतदाता, 10,13,494 महिला मतदाता एवं 179 तृतीय लिंग मतदाता हैं। कुल 22,18,224 मतदाता थे। वर्तमान में जनपद में 12,48,512 पुरुष मतदाता, 10,76,512 महिला मतदाता एवं 164 तृतीय लिंग मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या बढ़कर 23,24,791 मतदाता हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button