शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ग्राम पंचायतों में एंटीलार्वा का छिड़काव हुआ तेज

Connect News 24

Antilarva spraying intensified in Gram Panchayats

गांव में फागिंग-करते हुए कर्मचारी। प्रशासन

बीडीओ, एडीओ पंचायत प्रतिदिन दो-दो ग्राम पंचायतों का करेंगे भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। डेंगू व मलेरिया से हो रही जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन ने फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीडीओ एसबी सिंह ने ग्राम पंचायत वार रोस्टर जारी कर दिया है। डीपीआरओ घनश्याम सागर को निगरानी और रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी दी गई है।

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 3 से 31 अक्तूबर तक संचालित किया जा रहा है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों, दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

ग्राम स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया चल रहा है। सीडीओ के निर्देशन में समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा प्रतिदिन दो-दो ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जा रहा है।

18-31 अक्तूबर तक इसको लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है। अभियान में झाड़ियों की कटाई, नालियों, जलाशयों की सफाई, अपशिष्ट, रुके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की समस्याओं को रोकने के लिए गड्ढों का भराव मिट्टी के तेल अथवा जले हुए इंजन ऑयल का छिड़काव, फॉगिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव, पेट्रोलियम परत का कार्य करवाया जा रहा है।

प्रत्येक ग्राम में गोष्ठी आयोजित की जा रहीं हैं। जनपद में कुल 1069 ग्राम पंचायतों के 2084 राजस्व ग्रामों में 452 टीमें गठित करके प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाते हुए 4024 नालियों की सफाई, 3042 स्थानों की झाड़ियों की कटाई, 2021 जलभराव वाले स्थानों की सफाई एवं राजस्व ग्रामों में 2941 बार फॉगिंग एवं एंटीलार्वा छिड़काव किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button