शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन
शाहजहांपुर। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए निशुल्क कंप्यूटर एवं सिलाई कटाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज में प्रथम दृष्टया मुस्लिम समाज के विद्यार्थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाते हैं। मदरसा प्रबंध समिति ऐसे विद्यार्थियों को निशुल्क तीन और छह माह का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद