शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पानी लाने से मना करने पर किशोर की जान लेने की कोशिश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST

Attempt to kill teenager for refusing to bring water

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती जैतीपुर का विकेश। संवाद

शाहजहांपुर/जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी वीरेंद्रपाल के दस वर्षीय पुत्र विकेश को कुछ लोगों ने डंडों से पीट दिया। इस बीच रामगंगा नदी के किनारे रेत में दबाकर जान लेने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। विकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को विकेश अपने जानवर चराने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव के पिता-पुत्र व एक और युवक था। उन्होंने पानी लाने के लिए कहा तो विकेश ने अनसुना कर दिया और चला गया। वीरेंद्र पाल का आरोप है कि विकेश को रामगंगा नदी के किनारे गड्ढे में धक्का देकर गिरा दिया। उसकी डंडों से पिटाई करने के बाद रेत में दबा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। नदी किनारे जानवर चरा रहे अन्य लोगों ने वीरेंद्र को बुला लिया। उन्होंने अपने पुत्र को किसी तरह बचाया। वह उसे सीएचसी ले गए, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में थाने पर सूचना दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button