शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 75,000 रुपये में बुक करा सकेंगे ऑडिटोरियम

Connect News 24

Auditorium can be booked for Rs 75,000

बैठक में बातचीत करते वित्तमंत्री व अन्य लोग। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के पास नवनिर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) की समिति का गठन कर दिया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति के अध्यक्ष डीएम और सचिव नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनके अलावा भी प्रशासनिक अधिकरियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद आमजन ऑडिटोरियम में विवाह समेत सभी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। विवाह समारोह के लिए 75000 रुपये में ऑडिटोरियम की बुकिंग कराई जा सकेगी।

प्रेक्षागृह को सामाजिक कार्यों जैसे विवाह समारोह, जन्म दिवस पार्टी, प्रीतिभोज, मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम, नाट्य समारोह, सरकारी कार्यक्रमों आदि के लिए प्रयोग में किया जाएगा। इसके रखरखाव के लिए अनुरक्षण शुल्क में विवाह समारोह के लिए 75000 रुपये, छोटे सामाजिक कार्य जैसे जन्मदिवस पार्टी, प्रीतिभोज आदि के लिए 35000 रुपये, मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों के लिए 12000 रुपये, सामान्य कार्यक्रमों के लिए 10000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। प्रेक्षागृह में दो मिनी हाॅल हैं, जिनका अनुरक्षण शुल्क 2000 रुपये प्रतिदिन प्रति हॉल निश्चित किया गया है। प्रेक्षागृह में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह प्रेक्षागृह जिले के लोगों के लिए एक धरोहर है जिसका अधिक से अधिक प्रयोग हो सके, इसका विशेष ध्यान रखते हुए बहुत ही कम शुल्क निर्धारित किया गया है ताकि इसका उपयोग समाज के सभी वर्ग बहुत सुगमता से कर सकें और रखरखाव भी भली प्रकार हो सके।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि समिति में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस, क्षेत्राधिकार नगर, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को पदेन सदस्य बनाया गया है। जबकि जन सामान्य से सीधा जुड़ाव रखने के उद्देश्य से जिले के व्यापारी वर्ग एवं सामाजिक वर्ग से प्रेक्षागृह समिति के आजीवन सदस्य के रूप में माधव गोपाल अग्रवाल, डॉ. उपेंद्र देव कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, चंद्रशेखर खन्ना, हितेश अग्रवाल, अनुज देव, राजेंद्र सिंह, इंजीनियर इकबाल हुसैन, राजाराम वर्मा, विवेक तुली, दीपक शर्मा, डॉ. आकाश श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। एडीएम प्रशासन संजय कुमा पांडेय ने सभी का आभार जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button