शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बच्चे को बचाने के दौरान ऑटो पलटा, दो की मौत

Connect News 24

Auto overturns while saving child, two killed

मृतक नबी मोहम्मद का फाइल फोटो।

शाहजहांपुर/ कांट। जलालाबाद-कांट स्टेट हाईवे पर मंगलवार को सड़क पर बच्चे को बचाने के दौरान ऑटो पलट गया। हादसे में जलालाबाद थाना क्षेत्र के नवीननगर निवासी बदले कश्यप 54 व मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बतलैया निवासी नबी मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर किया गया है।

मंगलवार को शाम करीब पौने चार बजे ऑटो सवारी लेकर कांट से बरेली मोड़ की ओर जा रहा था। कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स पिपरौला के सामने एक बच्चा अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के फेर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। तुरंत ही गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां बदले कश्यप निवासी नवीननगर थाना जलालाबाद व नबी मोहम्मद निवासी बतलैया थाना मीरानपुर कटरा को मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लकड़ी का भुगतान लेने पिपरोला आ रहे थे बदले कश्यप

नवीननगर के सीमेंट व्यापारी राजपाल कश्यप के पिता बदले कश्यप लकड़ी का कारोबार करते थे। उनकी पिपरोला के पास स्थित एक फैक्टरी में लकड़ी की सप्लाई होती थी। मंगलवार को वह फैक्टरी से रुपया लेने आ रहे थे। बस नहीं मिलने के कारण वह ऑटो में बैठ गए थे। उनकी मौत से पत्नी मुकम्मा देवी व बेटे राजपाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जून में ही कचहरी में तारीख पर आने के दौरान राजपाल की गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में सदर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

दवा लेने कांट आए थे नबी मोहम्मद

मीरानपुर कटरा के यासीन के 28 वर्षीय पुत्र नबी मोहम्मद खेतीबाड़ी करते थे। बीमारी के चलते उनकी दवा कांट में क्लीनिक से चल रही थी। वह दवा लेने के बाद अपने साढू राशिद के घर मोहल्ला कमलनयनपुर चले गए। उसके बाद घर वापसी के दौरान हादसा हो गया। उसकी मौत से पत्नी फरजाना, बेटा नुजहत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके छह माह का बेटा असद भी है।

मृतक नबी मोहम्मद का फाइल फोटो।

मृतक नबी मोहम्मद का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button