UP News: बरेली में शुरू हुआ देश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, बांटा गया राशन; ये सुविधाएं भी मिलेंगी

अन्नपूर्णा स्टोर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भरतौल गांव में देश के पहले अन्नपूर्णा स्टोर का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, मंगलवार को सिर्फ तीन लोगों को ही राशन मिल सका। इसके बाद सर्वर डाउन हो गया। अब स्टोर के औपचारिक शुभारंभ के लिए स्थानीय अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री या फिर मुख्य सचिव के हाथों शुभारंभ कराए जाने की तैयारी है।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की पहल पर सबसे पहले मंडल के पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली जिलों में 52 अन्नपूर्णा स्टोर के भवन बनाए गए। मंडलायुक्त और बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष अन्नपूर्णा मॉडल की प्रस्तुति दी तो सीएम ने इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए।
पूरे देश में लागू होगा ये मॉडल
इसके बाद सूबे के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू व सीडीओ जगप्रवेश ने दिल्ली में भारत सरकार के समक्ष पूरे मॉडल का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। पूरे देश के लिए यह मॉडल अपनाए जाने पर सहमति बनी। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि भरतौल में सर्वर डाउन होने से पहले दिन सिर्फ तीन लोगों को राशन मिल सका।



