शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सतर्क रहें बेटियां… कुछ भी गलत हो तो उठाएं आवाज

Connect News 24

Be alert daughters, raise your voice if anything goes wrong

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

शाहजहांपुर। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में शनिवार को छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि घर या बाहर, कहीं भी आपके साथ कुछ गलत हो तो चुप न रहें, उसके खिलाफ आवाज जरूर उठाएं। कार्यक्रम में करीब 40 छात्राएं मौजूद रहीं।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता द 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने छात्राओं को बताया कि किसी भी व्यक्ति के छूने से उसकी नीयत का पता चलता है। सड़क, घर, स्कूल, रिश्तेदारी में कोई गलत तरीके से छूने का प्रयास करे तो उसका विरोध करें। अपने अभिभावकों, शिक्षकों को अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से डरना नहीं है। चुप रहने से अराजकतत्वों की हिम्मत बढ़ती है। तिलहर के एक जूनियर हाईस्कूल में 13 छात्राओं के साथ छेड़खानी इसका उदाहरण है। छात्राएं आवाज उठातीं तो बात इतनी आगे नहीं बढ़ती। कुछ भी गलत हो तो डरना नहीं, बल्कि बोलना है, विरोध दर्ज कराना है।

प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर पुरुषों के साथ कार्य कर रही हैं। इसलिए महिलाओं को अपने शोषण के खिलाफ चुप नहीं रहना है। कोई गलत करता है तो उसकी शिकायत अवश्य करें। पूनम शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में ललिता यादव, सुचिता आदि मौजूद रहीं।

गलत करने वालों का विरोध जरूरी

आमतौर पर कोई गलत नीयत से छूने का प्रयास करता है तो लड़कियां बोलने से कतराती हैं। इसी के चलते शोहदों के हौसले बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति आने पर आवाज अवश्य उठानी चाहिए। – वैष्णवी

अधिकारों के प्रति जागरूक हों छात्राएं

कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इससे छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। – पलक

दोस्ताना व्यवहार रखें अभिभावक

अमूमन छात्राएं अभिभावकों से हर तरह की बात करने में घबरातीं हैं। उन्हें घरवालों पर भरोसा कर उन्हें सबकुछ बताना चाहिए। अभिभावक भी दोस्ताना व्यवहार रखें, ताकि मुसीबत पर बेटियां मदद मांग सकें। – रुचि

अभिभावक भी दें सही-गलत की जानकारी

हर छात्रा को गुड और बैड टच का अंतर मालूम होना चाहिए। बेहतर होगा कि शिक्षक और अभिभावक ऐसी बात सामने आने पर उसे दबाने की जगह, दोषी को दंड दिलाएं। – संजना

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद

गुरुनानक कन्या पाठशाला में मौजूद छात्राएं।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button