शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा का लाभ

Connect News 24

शाहजहांपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेली और रेहड़ी वालों का पंजीकरण किया गया। उनको अब तक अपना व्यापार बढ़ाने के लिए लोन दिया जा रहा था। अब इनको दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रबंधक प्रभाकर ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स (पथ विक्रेता) को वन नेशन वन राशनकार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पीएम बीमा सुरक्षा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू तथा जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत आने वाले 16038 पंजीकृत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सूक्ष्म दुर्घटना बीमा योजना के दायरे में लाया जाएगा। योजना 15 अगस्त से प्रभावी होगी। दुर्घटनाग्रस्त होने पर पांच लाख तक वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकेगी। स्थायी अपंगता की स्थिति में पांच लाख की राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को दिया जाएगा।

वहीं, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में वार्षिक 436 रुपये का प्रीमियम मिलता है, जबकि पीएम सूक्ष्म बीमा योजना में 12 रुपये का प्रीमियम दिया जा रहा है। कोई अनहोनी होने पर दो लाख रुपये तक मिलते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button