शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भारत गौरव ट्रेन कराएगी दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों की यात्रा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 11 Jun 2023 12:42 AM IST

शाहजहांपुर। दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों की यात्रा कराने के लिए रेलवे भारत गौरव ट्रेन का संचालन करेगी। इसका ठहराव शाहजहांपुर जंक्शन पर भी होगा। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक कराना होगा। जिले के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) लग्जरी भारत गौरव ट्रेन से लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराएगा। यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर और कन्याकुमारी के तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

यात्रा 10 जुलाई को योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होगी और 20 जुलाई को वहीं खत्म होगी। यात्रा के लिए कुल 10 रात और 11 दिन का पैकेज रखा गया है। ट्रेन में एसी-टू 49, एसी-थ्री 70 और स्लीपर श्रेणी में 648 सीटें होंगी। ट्रेन की कुल 767 सीटों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट 222.द्बह्म्ष्ह्लष्ह्लशह्वह्म्द्बह्यद्व.ष्शद्व पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button