Budaun News: शेखूपुर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर उद्यमियों का कराया रजिस्ट्रेशन

शेखूपुर के पंचायत घर में लगे कैंप में रजिस्ट्रेशन कराते लोग। संवाद
बदायूं। शेखूपुर ग्राम पंचायत में रविवार को एक कैंप लगाकर उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। कैंप पंचायत भवन में लगा।
डीएम मनोज कुमार के निर्देशन में एक जून से 15 जून तक छोटे-बड़े उद्योग वालों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इस दौरान ग्राम उद्योग विभाग की ओर से प्रधान सहायक मोहम्मद फारूक ने बताया कि छोटे या बड़े उद्योग वालों को इसमें रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए, जिसमें दुर्घटना बीमा से लेकर 22 प्रकार के अन्य लाभ मिलेंगे। इस दौरान गांव के कई लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर प्रधान कुंवरसेन, विनय कुमार राना, साकिब खान, गुड्डू मेंबर, मुशाहिद, सुलेमान, मोहम्मद ताहरउद्दीन, लखपत आदि मौजूद रहे। संवाद